वैसे तो आजकल हर कोई चाहता है पैसा कमाना और साथ ही साथ पैसा कमाना भी बहुत आसान तरीके से चाहता है , लेकिन इसके लिए सही तकनीकी ज्ञान उचित मार्गदर्शन और लगातार उस काम में लगे रहना बहुत कम ही लोग कर पाते हैं। आज के ब्लॉग आर्टिकल में मैं आप लोगों के साथ डिस्कस करूंगा कि हम एक अच्छे और प्रसांगिक ब्लॉग कैसे लिख सकते हैं । यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। हम चाहे तो निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से इस चीज को आसानी से कर सकते हैं।
आज के दौर में ब्लॉगिंग एक अच्छा खासा पैसा कमाने का एक व्यवसाय बन चुका है । बहुत से लोग इस तरह की प्लेटफार्म से जुड़ रहे हैं। और इसे एक बिजनेस के रूप में देख रहे हैं। और लाखों ही नहीं करोड़ों रुपया कमा रहे हैं। इसलिए बहुत से लोग ब्लोगिंग शुरू करते हैं , लेकिन उनमें से कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं । सबसे बड़ी बात यह है की ब्लॉगिंग में पोस्ट को कैसे लिखा जाए , ब्लॉगिंग को प्रमोट करने के लिए किन-किन जरूरी टूल्स की आवश्यकता होती है , इन सब बातों को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है । जैसे कि सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में अपनी ब्लॉक को कैसे ऑप्टिमाइज करें अपने पोस्ट की कीवर्ड्स को कैसे पहचाने कीवर्ड्स की भी अपनी एक प्रसंगिकता होती है। जो हर एक अच्छे ब्लॉगर को अच्छी तरीके से पता होता है। कीवर्ड सर्च करने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशंस मार्केट में है। जिसकी उपयोग करके हम एक अच्छा कीवर्ड प्राप्त कर सकते हैं । और अपने ब्लॉग को कुछ ही दिनों में गूगल के रैंक लिस्ट में सही जगह दिला सकते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आप लोगों के साथ एक अच्छे ब्लॉग कैसे लिखा जाए किन-किन बातों को ध्यान रखना होता है ब्लॉक लिखते वक्त सारी बारीकियों को समझेंगे और एक अच्छे ब्लॉगर के रूप में अपने कैरियर बनाएंग।
गूगल सर्च कंसोल को अपने ब्लॉग में जरूर उपयोग करें।
गूगल के द्वारा बनाया गया यह सर्च कंसोल आपके ब्लॉग को अपने गूगल सर्वर में इंडेक्स करने में काफी मदद करता है। गूगल सर्च कंसोल के मदद से अपने ब्लॉग को सही स्थान पर ले जाने में काफी मदद मिलती है। आप अपनी ब्लॉक को गूगल सर्च कंसोल से जरूर जोड़ें यह गूगल द्वारा डेवलप एक बहुत ही अच्छा टूल है। सर्च कंसोल में आप अपने ब्लॉग का निरंतर मॉनिटरिंग कर सकते हैं जैसे कि आपकी ब्लॉग में किस प्रकार की खामियां है। आपकी ब्लॉग कि गूगल सर्च कंसोल में किस पोजीशन पर है। और भी बहुत प्रकार के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। जैसे क्रॉलर कि क्या इंडेक्सिंग पोजीशन है। रैंकिंग कीबोर्ड इंप्रेशन आदि देख सकते हैं।
मल्टी-टॉपिक ब्लॉग बनाने से बचें।
अक्सर नए ब्लॉगर इस गलती को शुरुआत में ही कर बैठते हैं कि वह मल्टी टॉपिक ब्लॉगिंग को बिगनर के समय से ही शुरु कर देते हैं। कोशिश करें कि आप किसी एक सिंगल नीच वेबसाइट से अपनी ब्लॉगिंग कैरियर को शुरुआत करें । और उसमें एक अच्छा कांटेक्ट डालने की कोशिश करें। कॉन्टेंट सबसे हट के होना चाहिए। किसी प्रकार की कॉपीराइट नहीं होना चाहिए और कॉन्टेंट की भाषा बहुत ही सटीक और सुयोग्य तरीके से पढ़े जाने वाला होना चाहिए। ताकि कोई रीडर अगर आपके ब्लॉग को पड़ता है तो उसको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े जब आपकी कंटेंट राइटिंग अच्छी कांटेक्ट और साथ ही साथ एक प्रसांगिक जानकारी के साथ आप अपने ब्लॉग को लिखेंगे तो जरूर ही आपको पाठक पसंद करेंगे। और साथ ही साथ गूगल सर्च कंसोल भी आपके ब्लॉग को सही तरीके से समझ पाता है। की आपने जो ब्लॉक बनाई है यह किं किन टॉपिक में किन-किन बातों को आपने कवर किया है ।गूगल सर्च कंसोल को मल्टी टोपिक्स को समझने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए मेरा यही सुझाव है कि आप किसी सिंगल नीच ब्लॉक को प्रेफर करें और वह बहुत ही जल्दी गूगल में रैंक कर जाएगा।
कंटेंट की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें।
कंटेंट की क्वालिटी एक अच्छे ब्लॉग के लिए या एक अच्छे ब्लॉगर के लिए बहुत ही बड़ी मायने रखता है । अगर बात करें अच्छे ब्लॉगर के तो अपने कंटेंट की क्वालिटी को कभी भी कंप्रोमाइज नहीं करता है। उसकी कंटेंट की क्वालिटी उसकी भाषा शैली और सहज भाषा में अपने कांटेक्ट को सभी लोगों तक पहुंचा देना एक अच्छे ब्लॉगर की सबसे बड़ी पहचान होती है। अगर आप अपने पोस्ट को गूगल सर्च इंजन में प्रथम स्थान पर देखना चाहते हैं । तो सबसे पहले आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना होगा। एक बात का हमेशा ध्यान दें कि आपका जो पोस्ट है वह हमेशा यूनिक और बेस्ट क्वालिटी का लिखने का कोशिश करें । इसके साथ साथ आपके इस कांटेक्ट में अच्छी खासी गहरी रूचि होनी चाहिए। कोशिश करें कि आप किसी भी प्रकार की कॉपीराइट कंटेंट से जहां तक हो सके तो बच ले। और एक बात और जिस पर आपको काफी ध्यान देने की जरूरत है । आपका पोस्ट कम से कम 1000 से लेकर के 1500 शब्दों का संग्रह होना चाहिए । ज्यादातर लोग बहुत ही छोटी पोस्ट लिखते हैं, जिससे कि उनको गूगल ऐडसेंस लेने में बहुत दिक्कत होती है। छोटी कंटेंट की तुलना में बड़ी कंटेंट गूगल सर्च इंजन में और गूगल सर्च कंसोल में बेहतर प्रदर्शन करती है। साथ ही साथ बहुत से ब्लॉगर इस बात की गलती करते हैं कि अपने ब्लॉग में शुरू में दो बातें अच्छी लिखेंगे और अंत में दो बाते अच्छी लिखेंगे और बीच में बेकार कि चीजों को डाल देते हैं। ऎसा करने से बचें।
किसी भी टॉपिक को सही तरीके से समझाने की कोशिश करिए और उसके बारे में सटीक और पूरी जानकारी दें यदि आप सटीक और पूरी जानकारी नहीं देते हैं। तो जो पाठक होते हैं , पाठक आपके ब्लॉग पर आना बंद कर देंगे और जब वेबसाइट पर विसिटर्स आना बंद कर देंगे तो आपकी ब्लॉक से लर्निंग भी बंद हो जाएगा इस बात का बहुत ध्यान देने की जरूरत है।
आप अपने ब्लॉग में catchy टाइटल पर ज्यादा ध्यान दें ।
इस तरह के टाइटल आपके ब्लॉग को सी टी आर और यूजर फ्रेंडली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । अब आपके मन में प्रश्न उठ रहा होगा कि सीटीआर होता क्या तो मैं आपको बता दूं। यह उस प्रतिशत को रेफर किया जाता है , नंबर ऑफ यूजर्स जिन्होंने वेब पेज के विज्ञापन पर क्लिक किया। यदि आप एक अच्छी पोस्ट लिखते हैं, लेकिन एक अच्छा और आकर्षक टाइटल नहीं लिखते हैं तो कोई भी आपके आर्टकिल पर क्लिक नहीं करेगा क्योंकि ज्यादा से ज्यादा यूजर लगभग 70 से 80% लोग पोस्ट की टाइटल देख कर के ही क्लिक करते हैं । यदि आप शानदार कंटेंट के साथ और उचित जानकारी के साथ एक आकर्षक और एक प्रसांगिक पोस्ट लिखते हैं । तो जरूर पाठकों की संख्या बढ़ेगी और आपके ब्लॉग को गूगल में रैंक करने के लिए बहुत कम समय लगेगा।
SEO फ्रेंडली permalink स्ट्रक्चर का जरूर उपयोग jarur करें।
देखिए आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर हो या चाहे आपका ब्लॉग ब्लॉग स्पॉट पर हो आपको ऐसे SEO फ्रेंडली Permalink स्ट्रक्चर का बखूबी ध्यान देना होगा ।बिना SEO फ्रेंडली permalink स्ट्रक्चर का पोस्ट को गूगल में रैंक कराना मुश्किल हो जाता है। यदि आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है तो इसका इसका बहुत से टूल का प्रयोग के सकते। अगर बात करें SEO फ्रेंडली बनाने के लिए आपको Permalink स्ट्रक्चर में अपने पोस्ट का नाम चुनना होगा।
मेटा डिस्क्रिप्शन को सही तरीके से ऑप्टिमाइज करें।
अगर मैं बात करूं मेटा डिस्क्रिप्शन की तो यह आपके ब्लॉग पोस्ट का एक छोटा सा संक्षिप्त विवरण है। जो यह बताता है कि आप इस ब्लॉग में किन-किन बातों पर आर्टिकल्स को लिखते हैं। मेटा डिस्क्रिप्शन आपके ब्लॉग पर सीटीआर बढ़ाने में मदद करता हैं। और साथ ही साथ आपके पोस्ट को गूगल में एक अच्छा स्थान देते हैं।
अपनी इमेज को SEO फ्रेंडली जरूर बनाएं।
ज्यादातर गूगल कि जो सर्च इंजन है, जो क्राउलिंग करता है आपकी इमेजेस को नहीं पढ़ पाता है । यह इमेज को कॉल करने के लिए अल्ट टैग का उपयोग करता है । इसलिए अपनी इमेज के लिए अल्त टैग का उपयोग करें । और साथ ही साथ यदि आप अपने पोस्ट पर बहुत सारे इमेजेस का उपयोग करते हैं तो उन्हें रिचार्ज करके और उनके पिक्सेल को कम में करके उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार का आपके वेबसाइट पर स्पीड लोडिंग की समस्या ना आए।
आप अपनी पोस्ट का SEO जरूर करें।
अगर हम बात करें एसडीओ का तो यह सामान्यतः दो प्रकार का होता है पहला ऑन पेज SEO और दूसरा ऑफ पेज SEO । अगर हम बात करें SEO की इंपॉर्टेंस की यह आपको सर्च रिजल्ट में एक अच्छी स्थान देने में हेल्प करता है। आपके ब्लॉग पर विजिटर की संख्या बढ़ाने में काफी मदद करता है। सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन यह आपको बेहतर स्थान दिलाने में मदद करता है।
Comments
Post a Comment