दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट पर निम्न बातों को डिटेल में समझेंगे।
SEO क्या है ?
SEO का पूरा नाम होता है, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन। जो आपके वेबसाइट पर ऑर्गेनिक और अच्छी गुणवत्ता की ट्रैफिक को लाने के लिए अभ्यास करता है। अगर आपके वेबसाइट को अच्छे स्थान देना हो तो ये बहुत ही जरूरी होता है। गूगल और बिंग या याहू जैसे सर्च इंजन वेबसाइट के पेजों को करॉल करने के लिए बोट्स का प्रयोग करके एक साइट से दूसरे साइट पर जाते हैं । और उन पेजेस की जानकारी एकठा करते है और उन्हें एक इंडेक्स में डालते है । और अगला एल्गोरिथ्म अगले पेज का इंडेक्सिंग करता है। सैकड़ों और रैंकिंग फैक्टर्स या संकेतों को ध्यान में रखते हुए या निर्धारित करने के लिए की आर्डर किए गए क्यूरी के लिए खोज परिणामों में पृष्ठ प्रदर्शित होने चाहिए।
सरल शब्दों में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन एक प्रक्रिया है जिसमें किसी भी वेबसाइट या प्लाट को प्रभावी तरीके से ऑर्गेनिक सर्च के लिए इंप्रूव किया जाता है इससे किसी वेबसाइट और ब्लॉग की विजिबिलिटी काफी हद तक बढ़ जाती है और वह सर्च इंजन में पहले रैंक पर आ जाती है और इसके अंतर्गत किसी भी वेबसाइट को सर्च इंजन फ्रेंडली बनाया जाता है इसे ही सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कहते हैं। आपके मन में एक छोटा सा सवाल उठ रहा होगा कि वेबसाइट को कैसे SEO करें । या कोई भी वेबसाइट सबसे पहले स्थान पर कैसे रैंक करती है । सरल शब्दों में अगर हम कहें तो अगर आप गूगल या बिंग या याहू जैसे सर्च इंजन पर जाकर कुछ भी सर्च करते हैं तो उसकी वर्ड से संबंधित जो भी सामग्री या जानकारी गूगल के इंडेक्स में होता है तो वह प्रोवाइड करा देता है। और यह जानकारी अलग-अलग वेबसाइट और ब्लॉगर से आती है।
SEO किसी भी वेबसाइट या सर्प रैंकिंग में सुधार करने के लिए सामान्यतः किया जाता है अगर आप कोई भी ऑनलाइन स्टार्टअप या बिजनेस करना चाहते हो या फिर अपनी एक मार्केटिंग करना चाहते हैं या गूगल ऐडसेंस से रेवेन्यू जनरेट करना चाहते हो तो आपको SEO की जरूरत पड़ेगी । SEO ही एकमात्र जरिया है जो आपकी वेबसाइट और ब्लॉग पर ट्रैफिक और रेवेन्यू को बढ़ाने में काफी हद तक मदद करता है।
SEO कितने प्रकार के होते है ?
SEO मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं तो आइए हम एक-एक करके डिटेल में समझते हैं।
- ऑन पेज SEO
- ऑफ पेज SEO
ऑन पेज SEO
ON पेज SEO का काम आप की वेबसाइट और ब्लॉग में होता है या ठीक उसी प्रकार से हमारी वेबसाइट और ब्लॉग को डिजाइन करना जो SEO फ्रेंडली हो।
SEO के कुछ रूल्स होते है । उन्हें अनुसरण करके अपनी वेबसाइट और ब्लॉग पर टेंपलेट का उपयोग कर अच्छे कंटेंट लिखना तथा उन कांटेक्ट में ऐसे कीवर्ड का प्रयोग करना जो सर्च इंजन में अधिक सर्च किए जाते हैं।
आइए जानते हैं कि ऑन पेज SEO कैसे करे?
- जब भी आप अपना ब्लॉक लिखें तो अपने टाइटल में की वर्ड का उपयोग करें।
- पोस्ट के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में टाइटल से संबंधित होना चाहिए।
- अपने परमालिंक में की वर्ड का सही तरीके से उपयोग करें।
- वेबसाइट के लोडिंग स्पीड को सही रखें।
- जो कुछ भी आर्टिकल आप लिखते हैं उसके डिस्क्रिप्शन को कम से कम 700 शब्दों में लिखें।
- जो कुछ भी इमेज अपलोड करते हैं उसको ऑप्टिमाइज करके जरूर देखें।
- इमेज के एल्ट टैग में कीवर्ड का प्रमुखता से उपयोग करें।
- पोस्ट लिखते समय पैराग्राफ में कीवर्ड का प्रयोग करें।
ऑफ पेज SEO क्या है ?
ऑफ पेज SEO का सारा काम वेबसाइट कि बाहर होता है। ऑफ पेज SEO में हमें अपने वेबसाइट का प्रोमोशन करना होता है । इसको कभी कभी बैकलिंकस भी कहते है । और इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग वेब पर अपने वेबसाइट को ठीक तरीके से विसिटर का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है । जैसे फेसबुक , कोरा, लिंक्डइन , यूट्यूब, इंस्टाग्राम , इत्यादि ।
ऑफ पेज SEO कैसे किया जाता है ?
अब हम आपको बताएंगे कि आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग को किन-किन प्रभावी तरीकों से किन-किन उपयोगी प्लेटफार्म को उपयोग करके आप अपने वेबसाइट पर ऑर्गेनिक ट्रैफिक को बढ़ा सकते हैं और एक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जिससे कि आपके ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा विजिटर्स की संख्या बढ़े।
आप अपने ब्लॉग की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए अपने ब्लॉक की लिंक को कोरा फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके सवालों को जवाब दे कर के या किसी न किसी तरीके से वहां छोड़ सकते हैं जिससे कि विजिटर्स उस पर क्लिक करेंगे और सीधे आपके वेबसाइट पर पहुंचेंगे।
आप अनेक प्रकार की फोरम पोस्टिंग यूज़ करके भी रैंकिंग को बढ़ा सकते हैं।
आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग की इमेज को फोटो शेयरिंग वेबसाइट जैसे पिंटरेस्ट फेसबुक इंस्टाग्राम इत्यादि जगहों पर ऐड करके अपने वेबसाइट पर विजिटर्स के ट्रैफिक को बढ़ा सकते हैं।
किसी ब्लॉग के लिए पोस्ट लिख कर उस पर पब्लिश करना मतलब गेस्ट पोस्ट करना लेकिन इस बात का बखूबी ध्यान देना है कि उस ब्लॉक की रैंकिंग अच्छी होनी चाहिए।
SEO इतना क्यों जरूरी है ?
अगर आप अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन में पहले रैंक पर दिखाना चाहते हैं तो आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करना बहुत जरूरी है और इसे करने के लिए SEO की संपूर्ण जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी है। सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के कारण आपकी वेबसाइट बहुत ही आसानी से गूगल के सरवर में इंडेक्स हो जाती है जिससे कि जब भी कोई यूज़र आपकी पोस्ट के मिलता-जुलता पोस्ट अगर सर्च करता है या हूबहू आपके पोस्ट के टाइटल को सर्च करता है तो सीधे गूगल आपके वेबसाइट के रिजल्ट को वहां दिखा देता है जिससे कि आपको ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिलने में काफी लाभदायक सिद्ध होता है। सर्च इंजन जैसे गूगल बिंग याहू के पास किसी भी वेबसाइट को पढ़ने के लिए एक स्पेशल सॉफ्टवेयर होते हैं उन विशेष साफ्टवेयर को वेब क्रॉलर या स्पाइडर कहा जाता है इसके अलावा सभी खोज इंजनों में खोज परिणाम अंक देने के लिए एक क्षेत्र होता है।
Comments
Post a Comment